हैडलाइन

आरोपी के दिल्ली स्थित घर से गहने, नकदी व हथियार बरामद

भजन गायक और उनके परिवार की उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुई हत्या के सनसनीखेज मामले की जांच कर रहे विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आरोपी के दिल्ली स्थित घर दो लाख रुपये नकद, गहने और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी हिमांशु सैनी के घर से तीन धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी नेहा (36) और बेटी वसुंधरा (12) की 31 दिसंबर को पंजाबी कॉलोनी स्थित उनके घर में धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी।
उनके 10 वर्षीय बेटे का शव इस घटना के अगले दिन शामली से 40 किमी दूर हरियाणा के पानीपत में एक कार में मिला था। शव पर जलने के निशान थे। पुलिस के मुताबिक सैनी ने अपराध स्वीकार कर लिया है और इसकी वजह पाठक के साथ पैसों का विवाद बताया। मामले को सुलझाने में हुई देरी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद शुक्रवार को एसआईटी का गठन किया गया।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...