हैडलाइन

कन्यादान योजना के एक लाख रुपये दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत, 40 हजार लेते एडब्ल्यूओ गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम ने बस स्टैंड के समीप अटल सेवा केंद्र के सामने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लेबर डिपार्टमेंट के एडब्ल्यूओ सुरेंद्र सिंह फुलिया को रंगे हाथों पकड़ लिया है। आरोपी सुरेंद्र ने एक महिला से कन्यादान योजना के तहत एक रुपये दिलाने के लिये रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम आरोपी को कल कोर्ट में पेश करेगी।

राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल मंडल के एसपी श्याम लाल ने बताया कि चुरनी निवासी एक युवती कविता ने शिकायत दी थी कि जिला श्रम कार्यालय में तैनात सहायक कल्याण अधिकारी सुरेंद्र सिंह फुलिया उनसे रिश्वत मांग रहा है। उसकी बुआ की लड़की की शादी 20 नवंबर 2019 को हुई थी। तो उसकी बुआ जो कुटेल गांव की रहने वाली है उसने कन्यादान योजना के तहत मिलने वाले एक लाख रुपये के लिए आवेदन किया था।

करनाल जिला श्रम कार्यालय में तैनात एडब्ल्यूओ सुरेंद्र सिंह फुलिया ने उन्हें फाइल पास करने के लिये 50 हजार रुपये मांगे। कहा कि यह रुपये नहीं दिए तो वह उनकी फाइल को ओब्जेक्शन लगाकर रोक देगा। इसके बाद वह 40 हजार रुपये में सहमत हो गया बोला कि 40 हजार रुपये दे दो तो वह फाइल को पास कर देगा।

वह बार-बार रिश्वत के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद उन्होंने विजिलेंस में इसकी शिकायत दी। शिकायत मिलते ही विजिलेंस इंस्पेक्टर क्रूप्रिया की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया और बस स्टैंड के पीछे अटल सेवा केंद्र के सामने आरोपी एडब्ल्यूओ सुरेंद्र को 40 हजार रुपये रिश्वत के लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस मामले की जांच की जा रही है।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...