हैडलाइन

मुठभेड़ के बाद लूट का खुलासा, दबोचे गए दो बदमाश, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

दिल्ली के करावल नगर की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से एक लाख 96 हजार और अन्य सामान लूटने वाले दो बदमाशों को बागपत पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से 70 हजार रुपये नगद और तमंचे बरामद हुए हैं। खेत से दोनों ने टैबलेट भी बरामद कराए हैं।

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने पत्रकारों को बताया कि 18 दिसंबर 2019 को भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी के मैनेजर राहुल पुत्र अजित निवासी ग्राम बलई थाना चंद्रहट, पलवल (हरियाणा) और कर्मचारी शमशेर और अजय दो बाइकों से पाबला से बसी को जाने वाले रास्ते से दिल्ली लौट रहे थे। तीनों पाबला, महनवा और हरचंदपुर गांव से कलेक्शन लेकर आए थे। बसी गांव के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे 1.96 लाख रुपये, दो टैबलेट एवं अन्य कागजात लूट लिए थे।  वहीं सर्विलांस टीम और बागपत कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले की छानबीन की। मंगलवार की रात महिला थाने के पास से पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपने नाम सचिन पुत्र सुंदर और जोगेंद्र उर्फ काका पुत्र बलजीत सिंह निवासीगण पाबला बताए।

एसपी के मुताबिक दोनों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट की वारदात करना स्वीकार किया। इनके पास से 70 हजार रुपये, दो टैबलेट, लूट की घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, दो खोखा, चार कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों से 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों ने बाकी रुपये अपने ऐशोआराम पर खर्च कर दिए। लूट के बाद एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य कागजात एवं दो बैग जला दिए और राख को बहते पानी में डाल दिया। दोनों टैबलेट तोड़कर पाबला में महावीर के गन्ने के खेत में फेंक दिए। इनकी निशानदेही पर दोनों टैबलेट टूटी हालत में बरामद किए गए। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...