हैडलाइन

अंधविश्वास ने दूल्हे को बनाया कातिल, वृद्ध महिला की ली जान

झारखंड : झारखंड में सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के सरखुटोली गांव में एक युवक ने डायन बिसाही के अंधविश्वास में फंसकर शुक्रवार की रात एक महिला की हत्या कर दी। मृतका की पहचान 65 वर्षीया असरीता बिलूंग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक मनोज बिलूंग को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी शनिवार को शादी होनेवाली थी। लेकिन, दूल्हा बनने से पहले ही वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज बिलूंग ने गांव की ही असरीता बिलूंग को डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से पीट पीटकर मार डाला। मनोज को शक था कि उसकी शादी में असरीता जादू-टोना कर सकती है। सूचना पाकर शनिवार को थाना प्रभारी हीरालाल महतो घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...