हैडलाइन

प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम, पति ने दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को मार डाला!- VIDEO

लखीसराय : लखीसराय में प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम। टाउन थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक स्थित किराए के मकान में रहे युवक ने अपनी पत्नी को फंदे से लटकाकर दे दी खौफनाक मौत! युवती संजू ने लगभग छह माह पहले सुपुल से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने संजू का शव बरामद करने के साथ ही दहेज हत्या के आरोप में पति सुपुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृत संजू के पिता सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनुपुर निवासी संजय साव के बयान पर पति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार विद्यापीठ चौक स्थित रामवरण सिंह के मकान में  संजू अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। मंगलवार की देर रात संजू की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने ससुराल वालों को पत्नी संजू के बीमार होने की जानकारी दी थी। ससुराल के लोग जब पहुंचे तो बेटी संजू देवी का शव बेड पर था और गले में गहरा काला निशान बना हुआ था। बुधवार की सुबह पुलिस ने किराये के मकान से शव बरामद करने के साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
मृत संजू के पिता ने दहेज में जमीन और बाइक मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी युवक विद्यापीठ चौक के पास ही चाउमीन, एग रॉल सहित अन्य फ़ास्ट फ़ूड सामग्री का ठेला लगाता है। पिता के अनुसार बेटी दो माह की गर्भवती थी। इधर पति ने बताया कि घरेलू कारणों को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वे अपने काम पर चले गए थे। काम पर से लौटने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...