हैडलाइन

पत्नी और बच्चों को जहर दिया, फिर खुद लगाई फांसी, 4 की मौत

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. गुडम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. उसके दो बच्चे 6 साल का बेटा और 8 साल की बेटी थी. वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. शुक्रवार की देर रात उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को जहर खिला दिया. अपनी पत्नी और बच्चों को जहर खिलाने के बाद उस व्यक्ति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि देर रात उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

इस घटना के बाद एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. आला अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना कर घटना के संबंध में जानकारी ली. ई-रिक्शा चालक के संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है. बता दें कि अभी एक दिन पहले ही इसी तरह की घटना बिहार के मुंगेर में सामने आई थी, जहां एक दुकान संचालक ने अपने परिवार के चार लोगों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. वह डिप्रेशन में था.



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...