हैडलाइन

छात्र के साथ भागी 26 साल की टीचर, पुलिस हैरान

गुजरात : गुजरात पुलिस के सामने प्रेम प्रसंग का एक ऐसा केस आया है, जिसके बारे में सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। गांधीनगर पुलिस को एक सरकारी कर्मचारी ने शिकायत की है कि 26 साल की एक शिक्षिका उनके 14 साल के लड़के के साथ लापता हो गई है। शिकायत करने वाला गांधीनगर के उद्योग भवन में तैनात है।
रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला टीचर ने उनके बेटे को छेड़छाड़ भी की है। उनका बेटा अभी 8वीं कक्षा में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि लड़का शुक्रवार को शाम 4 बजे से लापता है और उसके साथ उसकी क्लास टीचर भी लापता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला टीचर के लापता छात्र के साथ कथित तौर पर पिछले एक साल से अंतरंग संबंध हैं। हाल में स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में दोनों को चेतावनी दी है थी।  दोनों के संबंध किसी को स्वीकार नहीं हैं, इसलिए दोनों ने अपना घर छोड़कर कहीं बाहर जाने का फैसला किया।
मामले की जांच देख रहे पुलिसवाले ने बताया कि टीचर का किसी छात्र के साथ ऐसा प्रेम संबंध बहुत ही कम देखने को मिलता है। आरोपी टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत गांधीनगर के कलोल सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी शिक्षिका कलोल सिटी के दरबारी चौल इलाके की रहने वाली है। लापता छात्र के पिता ने बताया कि शाम को 7 बजे जब वह घर पहुंचा तो पाया कि बेटा घर से लापता है। पत्नी ने बताया कि लड़का 4 बजे से घर में नहीं है। इसके बाद पड़ोस में उसकी तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद वह क्लास टीचर के घर गए तो पाया कि वह भी अपने घर से लापता है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...