हैडलाइन

दुष्कर्म पीड़िता की जहरीला पदार्थ पीने से मौत, एसपी बोले टीम गठित कर करेंगे जांच

चित्रकूट : चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी है। बताया कि करीब डेढ़ साल पहले छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी युवक जेल में है। सोमवार को मामले में युवती की तारीख थी।राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा रविवार देर शाम 5 बजे के करीब संदिग्ध अवस्था में सोतीपुरवा (राजापुर) के पास मिलने पर कुछ लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी राजापुर भेजा।रास्ते में मिले दो अज्ञात युवकों ने छात्रा के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।

घटना के बाद मृतका के भाई ने राजापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि तौरा गांव के अनूप पटेल ने बहन को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया था। यह भी बताया कि वह उसे परेशान करता था। जिसके चलते बहन ने आत्महत्या का कदम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक दुष्कर्म पीड़िता की सोमवार को न्यायालय में तारीख भी थी। मृतका के भाई ने बताया कि बहन एक गांव के कालेज में कक्षा 12वीं की छात्रा था। रोहित तिवारी नामक युवक ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया था। जिसमें आरोपी जेल में बंद है। इस घटना के बाद छात्रा घर से दूर किराए के मकान पर रहती थी। शनिवार को जीजा के साथ घर आई थी। शाम को सोतीपुरवा में बेहोशी दशा में मिलने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां गंभीर दशा के चलते रेफर करने पर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच बहन, एक भाई में मृतका चौथे नंबर की थी। बताया कि दुष्कर्म के मामले में बयान दर्ज होने थे। इसके पहले ही मौत हो गई। आशंका जताया कि साजिशन जहर खिलाया गया है। कुछ घंटे पूर्व जीजा के साथ गांव पहुंची थी। अचानक ग्राम सोतीपुरवा में पहुंचना संदेह उत्पन्न कर रहा है। मृतका के कमरे में रखे रजिस्टर में पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। एसपी अंकित मित्तल ने मामले के खुलासे को टीम गठित की है। एसपी ने बताया कि मामला संदेहजनक है। पूरी जांच कराई जाएगी। पहले इस छात्रा ने जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था वह आरोपी जेल में है। उस दौरान मेडिकल परीक्षण में पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। इस बार भी जो देाषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...