हैडलाइन

दिल्ली : फाइव स्टार होटल में ठहरे 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक फाइव स्टार होटल में ठहरे एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान करन चंद्रा (24 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह मालवीय नगर का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम चार बजकर 10 मिनट पर खबर मिली कि होटल में ठहरे एक व्यक्ति के कमरे से दुर्गंध आ रही है। पुलिसकर्मियों ने होटल के कर्मचारियों के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा खोला और करन चंद्रा को मृत पाया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि वह 19 जनवरी से होटल में रुका हुआ था और 20 जनवरी से उसने कमरे के बाहर परेशान न करें (डॉन्ट डिस्टर्ब) का टैग लगा रखा था। उन्होंने बताया कि उसके कमरा खाली करने के निर्धारित दिन ड्यूटी मैनेजर ने मोबाइल और इंटरकॉम पर व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उधर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...