हैडलाइन

कोलकाता : दुधमुही बेटी का किया कत्ल

कोलकाता : कोलकाता में एक महिला को दो माह की दुधमुही बच्ची की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को देर शाम बच्ची का शव गटर के मेल होल से बरामद किया। पूर्वी कोलकाता के बेलियाघाट पर बने फेमिली अपार्टमेंट में महिला रहती है और इस अपार्टमेंट के पीछे ही बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इलाके के डिप्टी कमिश्नर अजय प्रसाद ने मीडिया को बताया कि संध्या मालो नाम की महिला को उसकी की बेटी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बेटी से काफी ज्यादा परेशान हो चुकी थी इसी कारण से बेटी की हत्या थी। महिला एक हाउस वाइफ है और अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहती है। महिला ने पुलिस को बताया था कि जब वह अकेली थी तो एक आदमी उसके घर में आ गया था। उस आदमी ने उसे धक्का मारा तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी थी। जब होश में आई तो पाया कि उसकी बच्ची लापता है। इसके बाद परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की और पुलिस में शिकायत भी दी। लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने टेप से बच्ची का गला घोंटा था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसके बयानों में विरोधाभास लगा और फिर बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को आशंका है कि महिला ने प्रसव के बाद होने वाले तनाव से परेशान थी , इसी कारण से शायद उसने बच्ची की हत्या कर दी। इस केस में पुलिस मनोचिकित्सक की भी मदद ले रही है।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...