हैडलाइन

किशोरी के साथ गैंगरेप, आरोपियों में आयकर विभाग का कर्मचारी भी शामिल

फरीदाबाद : फरीदाबाद के छांयसा थाना के अंतर्गत एक गांव में बुधवार रात शौच के लिए गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप पीड़ित किशोरी के गांव के रहने वाले युवकों पर है। आरोपियों में से एक आयकर विभाग में नौकरी करता है। हालत बिगड़ने पर किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित किशोरी बुधवार रात करीब 10 बजे घर में शौचालय न होने के कारण बाहर गई थी। काफी  इंतजार करने के बाद किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मगर, देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। रात करीब 1:45 बजे पीड़ित किशोरी गांव एक गली में बदहवास हालत में मिली। इसके बाद किशोरी को खोजने में लगे परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी जब अपने घर पहुंची तो उसे थोड़ा होश आया। इसके बाद परिजन किशोरी को डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उसे बीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा भेजी गई सूचना के बाद महिला थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस गुरुवार सुबह बीके अस्पताल पहुंच गई। जहां पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि उसके गांव में रहने वाले पवन और संदीप ने उसके साथ घिनौनी करतूत की थी। शौच करने जाते वक्त आरोपियों ने उसे देख लिया था। छायंसा थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों में से एक आयकर विभाग में नौकरी करता है।


Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...