हैडलाइन

9 साल से फरार हरियाणा का 'मोस्ट वांटेड हत्यारा' राजस्थान से गिरफ्तार

हरियाणा फरीदाबाद में बड़खल क्राइम ब्रांच की टीम ने 9 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश रमेश उर्फ पप्पन को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी पहचान छिपाकर यहां अपनी प्रेमिका व एक बच्ची के साथ रह रहा था। रमेश को एक मामले में कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसमें पैरोल मिलने के बाद से ही वह फरार था।क्राइम ब्रांच के एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रमेश उर्फ पप्पन को दो निर्दोष लोगों की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा हुई थी। इस सजा के बाद साल 2011 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने रमेश की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। एसीपी ने बताया कि रमेश पिछले 9 साल से अपनी पहचान छुपाकर प्रेमिका के साथ राजस्थान में गुजरात बॉर्डर से सटे सिरोह जिला में रहता था। प्रेमिका से उसे पांच वर्षीय एक बच्ची भी है। यहां रहकर वह चाय का ढाबा चलाता था। इनके साथ वह हरियाणा पुलिस से बचकर यहां रहता था, लेकिन सीआईए बड़खल विमल कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसे धर दबोचा। रमेश को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...