हैडलाइन

गोविंदपुरी में शातिर बदमाश की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में कई हत्याओं और शस्त्र अधिनियम के मामलों में वांटेड 31 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी) आरपी मीणा ने बुधवार को बताया कि मृतक युवक की पहचान विशाल शर्मा के रूप में हुई है। वह 10 मामलों में वांटेड था जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, हमला और आर्म्स एक्ट के मामले भी थे। इसके साथ ही  गोविंदपुरी पुलिस थाने द्वारा उसे "बेड कैरेक्टर" घोषित किया गया था।
प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि विशाल शर्मा का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ और इस दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि युवक को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...