हैडलाइन

राजस्थान : दलित नाबालिग प्रेमी को कैफे में बुलाया, लड़की के रिश्तेदारों ने कर दिया ऐसा हाल

राजस्थान : राजस्थान में एक दलित नाबालिग प्रेमी को अपने ही मोहल्ले की लड़की से प्रेम करना भारी पड़ गया. मामले में लड़की ने दलित नाबालिग लड़के को कैफे में बुलाया, जिसके बाद कुछ युवकों ने वहां पर लड़के के साथ मारपीट की. घटना जोधपुर के देव नगर थाना बलदेव नगर इलाके की है. जहां लड़की ने लड़के को फोन कर कैफे में मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही नाबालिग लड़का कैफे में पहुंचा तो पहले से वहां मौजूद कुछ युवकों ने लड़के के साथ मारपीट की. इसके बाद चाकू की नोक पर जबरन लड़की के घर ले जाकर लड़के का मुंडन भी कर दिया. पीड़ित लड़के का आरोप है कि आरोपी करीब दो घंटे तक उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट करते रहे. इसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर सुधरने की नसीहत देकर छोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक बलदेव नगर में एक नाबालिग का मोहल्ले की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. नाबालिग लड़के के पास लड़की का फोन आया और उसने उसे कैफे में बुलाया. इस दौरान जैसे ही वह लड़की से मिलने कैफे में पहुंचा तो वहां लड़की के रिश्तेदारों ने नाबालिग के साथ मारपीट के अलावा लड़की के साथ आई युवती से भी मारपीट की. पीड़ित लड़के के मुताबिक चाकू की नोक पर जबरन उसे बाइक पर लड़की के घर ले गए. जहां आरोपी युवकों ने न केवल उसके साथ बल्कि लड़की के साथ रही युवती से भी घर मे बंधक बनाकर मारपीट की. वहीं रमेश नामक युवक पास के सैलून की दुकान से मशीन लेकर आया और लड़के के बाल काट दिए. इसके बाद लड़के के परिजनों को बुलाकर उसे मारने की धमकी दी. साथ ही सुधर जाने की नसीहत देकर परिजनों के साथ घर भेज दिया.


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...