हैडलाइन

गैंगरेप के बाद खून से लथपथ हुए कुत्ते की मौत, चार लोगों ने बनाया था हवस का शिकार

मुंबई : मलाड पश्चिम के मालवानी इलाके में चार पुरुषों द्वारा कथित रूप से गैंगरेप किए गए कुत्ते की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बीती शनिवार को चार लोगों ने कथित रूप से एक कुत्ते के साथ गैंगरेप किया था। इसमें वह कुत्ता बहुत चोटिल हो गया था। इस कुत्ते पर पशु चिकित्सालय में उपचार शुरू थे। इसी उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है।

स्थानीय निवासी सुधा फर्नांडिस इस कुत्ते को रोजाना खाना खिलाती थी। बीती शनिवार को सुधाने इस कुत्ते को घायल अवस्था में पाया था। सुधा ने बताया कि कुत्ता दर्द में था और वह किसी को भी खुद को छूने नहीं दे रहा था। सुधा ने मामले की पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। बाद में एक ऑटो ड्राइवर ने सुधा को बताया कि नशे में धुत चार लोगों ने कुत्ते के साथ रेप किया है। उसी ड्राइवर ने सुधा को कहा कि कुत्ते को डॉक्टर के इलाज की जरूरत है। तभी, जानवरों के हित में काम करने वाले एक एनजीओ 'Animals Matter To Me' ने पीड़ित कुत्ते को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। वहां पर उसका इलाज चल रहा था। एनजीओ के संस्थापिका डॉक्टर अंतिका पाठक की जानकारी के अनुसार पीड़ित कुत्ता बुरी तरह से घायल था। जब भी कोई उसके करीब आता है और उसे छूने की कोशिश करता है तो वह डर के मारे चिल्लाने लगता था। इलाज के दौरान ही कुत्ते की मौत हो गई।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...