हैडलाइन

अवैध संबंध के खुलासे की धमकी पर मां ने 9 साल के बेटे को मार डाला

अवैध संबंध के बारे में खुलासा करने की धमकी देने पर हैदराबाद की एक महिला ने अपने 9 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात तेलंगाना  के नलगोंडा जिले की है। पुलिस के अनुसार महिला के बेटे ने मां की करतूतों के बारे में पिता को जानकारी देने की धमकी दी थी जिसके बाद महिला ने कथित तौर पर नौ साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार नलगोंडा जिले में बीती शाम यह घटना हुई। महिला (30) ने घर पर तौलिये की मदद से लड़के का गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का पति बोरवेल करने वाली कंपनी में काम करता है और अकसर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। पुलिस के अनुसार पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...