हैडलाइन

जान से मारने की धमकी दे पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता बेटी ने पांच दिन पूर्व पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पिता की करतूत को लेकर परिवार में मारपीट भी हुई थी। रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़ित युवती विवाहित है। ससुराल में विवाद होने के कारण वह तीन साल से मायके में माता-पिता के साथ रहती है। उसका पिता नशेड़ी है।  बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया जिसे लेकर पीड़िता की मां व पिता में विवाद हुआ। मंगलवार को पिता ने नशे की हालत में बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने लगा। बेटी ने डायल 112 पर पुलिस से घटना को अवगत कराया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को  रानी की सराय थाना प्रभारी केशव प्रसाद द्विवेदी ने आरक्षी जितेन्द्र यादव, अंकित कुमार सिंह, शिवम सिंह, दिपांशु सिंह के साथ घेरा बंदी कर शाह पुलिया मेंहनगर रोड से  रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है।  


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...