हैडलाइन

सेक्स रैकेट गिरोह सरगना सहित चार युवक गिरफ्तार, कार से दो युवतियां भी बरामद

ऋषिकेश: ऋषिकेश में रानीपोखरी पुलिस ने सेक्स रैकेट गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह सरगना सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से दो युवतियों को छुड़ाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष रानीपोखरी राकेश शाह के बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून में एक सेक्स रैकेट गिरोह सक्रिय है, जो बाहर से युवतियों को बुलवाकर देह व्यापार कराता है। पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी को सूचना देकर मनइच्छा देवी मंदिर तिराहा नरेंद्रनगर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने वाहन को तलाशी के लिए रोका तो उसमें चार युवक और दो युवतियां बैठी थीं। सख्ती से पूछताछ करने पर गिरोह सरगना सतीश कुमार ने सेक्स रैकेट गिरोह की बात कबूली। इस पर पुलिस ने गिरोह सरगना सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने कार में बैठी दो युवतियों को गिरोह के कब्जे से छुड़ाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चार मोबाइल फोन, चार हजार रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। आरोपी सतीश कुमार निवासी दीनदयाल रोडी बेलवाला हरिद्वार, पवन शर्मा निवासी हरिपुरकलां, कपिल सारस्वत ऋषिकेश, दीपक कुमार निवासी नरेला दिल्ली हैं। थानाध्यक्ष राकेश शाह के अनुसार पूछताछ में गिरोह सरगना सतीश कुमार ने बताया कि इंटरनेट और व्हाट्सअप के जरिए डील की जाती थी। इसके लिए ग्राहक को व्हाट्सअप पर लड़कियों की फोटो भेजकर उनकी पसंद ली जाती थी। इसके बाद कीमत बताकर स्थान चिह्नित किया जाता था। थानाध्यक्ष के मुताबिक गिरोह सरगना पूर्व में पटेलनगर थाने से उक्त अपराध में पहले भी जेल जा चुका है।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...