हैडलाइन

दीपिका पादुकोण ने इस अंदाज में फैंस को विश की होली

पूरे देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है और बॉलिवुड में भी होली का जश्न चल रहा है। बी-टाउन स्टार्स ने बीती रात से अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर विडियोज और फोटोज शेयर कर अपने फैंस और फॉलोवर्स को होली की बधाई दी। ऐश्वर्या राय, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, ऋषि कपूर ने लोगों को होली पर विश किया है और अब दीपिका पादुकोण ने भी सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर कर अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका पादुकोण के बूमरैंग विडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी फिल्म 'ये जवानी ये दिवानी' के गाने बलम पिचकारी पर डांस करते नजर आ रही हैं। उन्होंने जो ड्रेस पहनी हुई है, उसमें रंग लगा हुआ है। इसके अलावा उनके चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है। विडियो में ऐक्ट्रेस की मस्ती देखी जा सकती है।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका रणवीर सिंह के साथ होली मनाने का प्लान बनाया है। उन्होंने कहा कि श्री लंका में शकुन बत्रा की फिल्म के एक महीने लंबे शूट के बाद रणवीर सिंह के साथ समय बिताएंगी। दीपिका पादुकोण इसके अलावा कहा था कि घर पर पूजा करेंगी और सदस्यों के साथ होली का त्योहार मनाएंगी। वर्कफ्रंट की बात करें दीपिका पादुकोण कबीर खान फिल्म '83' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी होंगे। इस कपल की शादी के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। दीपिका पादुकोण की इस फिल्म के अलावा हॉलिवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक लीड रोल निभाएंगी।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...