हैडलाइन

अपनी भतीजी को नशा देकर नाबालिग के साथ रेप करता था सगा चाचा, अश्लील वीडियो भी बनाया

पंजाब के होशियारपुर में एक वहशी शख्स ने पहले अपनी भतीजी को नशे की लत लगा दी और फिर उसकी अस्मत से खेलता रहा. यही नहीं इस दौरान उसने लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और उसे अपने दोस्तों और कई रिश्तेदारों से संबंध बनाने के लिए भी मजबूर कर दिया. अब पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
होशियारपुर के एक थाने में पहुंचकर जब पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई तो पुलिसवालों के भी होश उड़ गए. उसने पुलिस को बताया कि 2016 में एक दिन उसकी तबीयत खराब थी. सिर में काफी दर्द था. उसने अपने चाचा राकेश को इस बार में जानकारी दी. चाचा ने उसे दर्द ठीक करने के नाम पर नाक के रास्ते हेरोइन दे दी.
अब जब भी उस लड़की को दर्द होता उसका चाचा उसे हेरोइन देता. नशे से अंजान लड़की उसे दवा समझ कर लेती रही. धीरे-धीरे वो नशे की आदी हो गई. इसी बात का फायदा उठाकर चाचा अपनी भतीजी को ब्लैकमेल करने लगा. जब वो कमजोरी महसूस करती वो उसे हेरोइन देकर उसके साथ रेप करने लगा.
इस दौरान आरोपी राकेश ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. पहले वो खुद उसकी अस्मत से खेलता रहा लेकिन बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा. और दूसरे लोगों के साथ भी उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया. किसी तरह से लड़की ने एक दिन वो वीडियो हासिल कर लिया और सीधे पुलिस के पास जाकर आपबीती सुनाई. अब मामले की छानबीन में जुट गई है.


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले...

भारतीय संगीत क्षेत्रातील ज्येष्ठ गायिका, पद्मविभूषण व महाराष्ट्र भूषण...