हैडलाइन

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, फ्लैट के लिए फेसबुक फ्रेंड ने ली जान

फेसबुक पर की गई दोस्ती 39 वर्षीय महेंद्र वर्मा को बहुत भारी पड़ी. बीते 4 नवंबर को फेसबुक फ्रेंड के साथ शराब पीने की कीमत महेंद्र वर्मा को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच किसी फ्लैट को लेकर विवाद था.  मृतक महेंद्र उर्फ बिंदु की फिरोजपुर (पंजाब) के रहने वाले राजविंदर उर्फ राज से डेढ़ साल पहले ही फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी. यह दोस्ती इतनी गहरी हुई कि राजविंदर उर्फ राज का महेंद्र वर्मा के घर आना जाना भी शुरू हो गया. पुलिस मानें तो दोनों के बीच किसी फ्लैट को लेकर विवाद हो गया. वहीं एसीपी शमशेर सिंह के मुताबिक तो मृतक महेंद्र वर्मा को 3 गोलियां मारी गईं जिसमें एक गोली उसके सिर में, तो दो गोलियां उसके पेट में लगीं.
गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में आया हत्यारोपी बदमाश है जिसने दोस्त बन पहले महेंद्र वर्मा उर्फ बिंदु का विश्वास जीता. इसके बाद महेंद्र की लाइसेंसी पिस्तौल से एक के बाद एक 3 गोली मार मौके से फरार हो गया. पुलिस की मानें तो किसी फ्लैट को लेकर दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि 26 वर्षीय पंजाब के रहने वाले राजविंदर उर्फ राज ने महेंद्र वर्मा को मौत के घाट उतार दिया. बहरहाल पुलिस हत्यारोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर ले कर मामले की तफ्तीश में जुटी है.
इस हत्या में गिरफ्तार हत्यारोपी राजविंदर पर पहले से ही हत्या का मामला दर्ज है. हालांकि वारदात में शामिल 3 बदमाशों की गिरफ्तारी अभी बाकी है लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस खुलासा पर कई अनसुलझे सवालों से पर्दा जरूर उठादिया.


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...