हैडलाइन

एक कमरा, दो लाशें और पुलिस बोली- दोनों ने एक-दूसरे को मारी गोली

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मानेसर में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों का आपराधिक इतिहास है. पुलिस को लगता है कि दोनों के बीच किसी बात लेकर विवाद हुआ और दोनों ने एक दूसरे को गोली मार दी. हालांकि अभी मामले की छानबीन चल रही है.

साइबर सिटी गुरुग्राम के मानेसर इलाके में दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई. दोनों एक किराए के मकान में साथ रहते थे. जब सुबह उनका तीसरा साथी काम से लौटकर वापस आया तो इस वारदात का खुलासा हुआ. शुरुआती जांच के बाद पुलिस का मानना है कि दोनों का आपस में कोई झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गोली मार ली. पुलिस को मौके से दो देसी पिस्टल भी बरामद हुई है.

वारदात मानेसर में कसन रोड की है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी के साथ साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में सामने आया कि हरियाणा के महेन्द्रगढ़ और नारनौल के रहने वाले तीन दोस्त सुभाष, विकास और विक्रांत मानेसर में एक किराए के मकान में रहते थे. विक्रांत मानेसर में ही एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि सुभाष और विकास कुछ दिन पहले ही काम की तलाश में मानेसर आए थे.

रात में जब विक्रांत अपने ऑफिस चला गया तो सुभाष और विकास दोनों कमरे में मौजूद थे. पूरी वारदात का खुलासा सुबह उस वक्त हुआ जब सुबह 8 बजे विक्रांत ऑफिस से वापस आया. उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. उसने खिड़की से झांककर देखा तो सुभाष और विकास दोनों लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे. सबसे पहले विक्रांत ने ये बात मकान मालिक को बताई और फिर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस को कमरे से शराब की बोतलें, दो देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक,  दोनों युवक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे. विकास हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

 पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इन दोनों का हथियार लेकर गुरुग्राम आने का असली मकसद क्या था?  क्या ये दोनों गुरुग्राम में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे? जानकारी मिलने के बाद फिलहाल मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...