हैडलाइन

आतंकवादी विकास दुबे के मौत की निष्पक्ष जाँच हो - अबू आज़मी


उत्तर प्रदेश पोलिस महासंचालक को पत्र देकर विकास दुबे को साथ देनेवाले सभी साथियों की जांच करके कारवाई माँग की गई |

मुंबई : आरोपी विकास दुबे को पकड़ने गए पोलिस कर्मियों पर गोलियाँ चलाकर ८ पुलिस कर्मियों को शहीद कर के फरार होनेवाले आतंकवादी विकास दुबे कल उज्जैन में महाकाली मंदिर में पकड़ा गया | पर आज उसकी एनकाउंटर में मौत की जानकारी मिलनेपर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र / मुंबई प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए इसे फर्जी और स्क्रिप्टेड एनकाउंटर कहे कर उन्होंने उत्तर प्रदेश पोलिस महासंचालक को पत्र देकर विकास दुबे को साथ देनेवाले सभी साथियों की जांच करके कारवाई माँग की गई | इस विषय पर बोलते हुए अबू आजमी ने कहा के, जो पुलिसकर्मी इस वारदात में शहीद हुए उसका हमें बेहद अफ़सोस है | पर मैं यह कहना चाहता हूँ के जिस तरह आतंकवादी विकास दुबे  पकड़ा गया और उसकी एनकाउंटर में हत्या हुई यह सब बात शक के घेरे में आती है और किया गया एनकाउंटर फर्जी और स्क्रिप्टेड है | मेरी भी यही सोच है के ऐसे लोगों को ज़िंदा नहीं रखना चाहिए | पर जिस तरह से मुंबई अटैक में पाकिस्तान के आतंकवादी कसाब ने पुलिसवालों पर गोलियाँ चलाई उन्हें शहीद किया तभी भी पुलिस ने कसाब को जिन्दा पकड़कर लेके गए और उसकी जाँच में बहोत सी बाते खुलकर सामने आई और उसे कानून के हिसाब से मौत की सजा दी गई | अगर इसी तरह से विकास दुबे को पकड़कर उसकी जांच की जाती तो उसको साथ देनेवाले लोगों के नाम सामने आते | इसलिए मैंने पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश पोलिस महासंचालक हितेश अवस्थी को विकास दुबे के संपर्क में जितने भी नेता और लोग थे उनकी जांच करने का तथा मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जो चुनाव के वक्त कानपुर के प्रभारी थे उनका भी विकास दुबे के साथ सम्बन्ध होने की आशंका है इसलिए उनकी भी जांच होनी चाहिए यह निवेदन पत्र लिखकर किया है | 


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...