हैडलाइन

बलिया ईओ मणिमंजरी राय आत्महत्या मामले में नया मोड़ ...तो क्या ईओ को एक अधिकारी ने ही प्रेम में छला


ईओ मणिमंजरी राय व कथित अधिकारी के मोबाइल काल डिटेल्स से हो सकता है बड़ा खुलासा

बलियाः पीसीएस अधिकारी व मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) मणिमंजरी राय के आत्महत्या मामले में मृतका के भाई विजयनंद के तहरीर पर भले ही नपं चेयरमैन, तत्कालीन ईओ व लिपिक आदि पर मुकदमा दर्ज कर लिया है किंतु बलिया कोतवाल विपिन सिंह द्वारा जारी मामले की जांच में आत्महत्या के कारणों को लेकर नया मोड़ आ गया है। जांच के तहत मृतका ईओ मणिमंजरी राय के चालक चंदन का बयान लेने के बाद पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि पुलिस और उच्चाधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है ंिकंतु चालक द्वारा पुलिस को दिए गए बयान को आधार माने तो मणिमंजरी राय का बैरिया में तैनात एक अधिकारी संग गहरे रिश्ते हो गए थे और मामला शादी तक पहुंच गया था। ऐसा माना जा रहा है कि अंत समय में उक्त अधिकारी द्वारा शादी से इंकार कर दिए जाने से ईओ मणिमंजरी राय को गहरा आघात लगा और उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। उक्त अधिकारी पूर्व में मनियर नगरपंचायत पर भी तैनात रह चुके है। जो ईओ मणिमंजरी राय के आत्महत्या के बाद शव के पास फूट-फूट कर बिलख रहे थे। जबकि मणिमंजरी से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। जिसे मौजूद परिजन व अन्य लोगों ने भी महसूस किया था। जिनके नाम का जिक्र संबंधित मुकदमे में भी नहीं है किंतु बलिया में मृतका ईओ के चालक चंदन के बयान के बाद इनका नाम फिलहाल सुर्खियों में है। अगर पुलिस की जांच व चालक का बयान सही है तो निश्चय ही ईओ मणिमंजरी राय व संबंधित अधिकारी के मोबाइल काल डिटेल्स की सीडीआर से इसे लेकर बड़ा सुराग मिल सकता है। पुलिस मामले में हर नजरीए से गहन जांच कर रही है। पारिवारिक व निजी उलझनों के कारण ही ईओ अपने स्वभाव से विपरित व्यवहार को लेकर भी अक्सर कार्यालय में भी चर्चा का केंद्र रही है। यही कारण था कि पूर्व में भी बलिया जिलाधिकारी से मिलकर तीन माह के लिए जिला मुख्यालय से स्वयं को संबद्ध करा लिया था। मालूम हो कि 6 जुलाई को मनियर नगरपंचायत ईओ मणिमंजरी राय ने बलिया हरपुर स्थित आवास विकास कालोनी में अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मामले में मृतका के भाई विजयनंद राय के लिखित तहरीर पर बलिया कोतवाली में मनियर के तत्कालीन ईओ संजय राव, नपं चेयरमैन भीम गुप्ता, लिपिक विनोद सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर अखिलेश, चालक चंदन व एक अन्य समेत कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 306 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। 

-टेंडर हो चुका था निरस्त तो विभागीय दबाव की आरोप बेअधारः भीम गुप्ता

- ईओ मनियर मणिमंजरी राय आत्महत्या मामले में नामजद आरोपी मनियर नगरपंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता ने कहा कि विपक्षी द्वारा षडयंत्र के तहत जिस टेंडर के लिए दबाव की बात कही जा रही है। लगभग 2 करोड़ के कार्ययोजना हेतु 34 कार्य का बिना टेंडर के फर्जी पत्रावली बनाकर कार्य कराने हेतु आदेश देने का दबाव बनाया जाने आरोप पूरी तरह से निराधार है। कहा कि वह टेंडर तो पहले ही निरस्त हो चुका था और जब टेंडर ही निरस्त हो चुका था तो उसके पेमेंट के लिए दबाव देने संबंधित आरोप पूरी तरह से बेअधार है। कहा कि उन्हें न्यायालय व पुलिस प्रशासन के जांच पर पूरा भरोसा है। पुलिस ने अगर सही दिशा में जांच किया तो निश्चय ही जल्द ही ईओ के आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा हो जायेगा।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...