हैडलाइन

भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र स्थित पडघा देवरुंग पाड़ा में ससुर ने पिटाई कर बहू को घर से निकाला

भिवंडी :  भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र स्थित पडघा देवरुंग पाड़ा में ससुर द्वारा 6 माह पूर्व हुई शादी के उपरांत बहू की पिटाई कर मायके वापस भेजने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. ससुर की पिटाई से घायल बहू उल्हासनगर स्थित अस्पताल में भर्ती है. गौरतलब हो कि टिटवाला निवासी मिताली पाटिल का विवाह 15 जून 2020 को पडघा स्थित देवरुंग पाडा गांव निवासी देवेश पाटिल के साथ हुआ था.

शादी के 15 दिन बाद से देवेश पाटिल के परिजन व रिश्तेदार मिताली को अलग-अलग कारणों से मानसिक व शरीरिक यातना देना शुरू कर दिए. सूत्रों की मानें तो मिताली के ससुर के एक मित्र ने कहा कि आपकी बहु मिताली आपके बच्चे के लिए सही नहीं है. 24 नवंबर को रात्रि मिताली को मारपीट कर जबरन कार में बैठाकर उसे मायके आपटी गांव में लाकर छोड़ दिया गया. घायल अवस्था में मिताली ने टिटवाला पुलिस स्टेशन में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. टिटवाला पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ भादंवि के कलम 498(अ), मारपीट व धमकी देने का गुनाह दर्ज कर पडघा पुलिस स्टेशन को जांच के लिए भेज दिया है.

पीड़ित महिला के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जिस तरह मिताली ने बयान दिया था, उसके अनुसार पुलिस द्वारा गुनाह नहीं दाखिल किया गया. पीड़िता के भाई ने कहा कि पुलिस ससुराल पक्ष को बचाने का प्रयास कर रही है. मिताली के ससुराल पक्ष ने मुझे भी जान से मार देने की धमकी दी है. पडघा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश कटके ने कहा कि पीड़ित महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है, जल्द ही उनका पुनः बयान लेकर घटना की जांच की जायेगी.



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...