हैडलाइन

भिवंडी : धामनकर नाका क्षेत्र में 9 वर्षीय मतिमंद बालिका के साथ दुष्कर्म

भिवंडी : धामनकर नाका क्षेत्र में रहने वाली 9 वर्षीय मतिमंद लड़की के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म (Rape) करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज कर नराधम आरोपी इमरान इब्राहिम शेख (38) को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता मतिमंद लड़की के घर के ऊपरी मंजिल पर आरोपी इमरान शेख रहता है। लड़की घर में अकेली थी, उसके मतिमंद होने का फायदा उठाकर आरोपी इमरान ने उसे अपने घर पर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद दर्द से पीड़ित लड़की रोती हुई अपने घर के पास बैठी थी। लड़की को रोते हुए देख कर पड़ोसी महिला ने उससे पूछताछ कर पीड़िता लड़की की मां को फोन द्वारा इसकी जानकारी दी। घटना की खबर सुनते ही लड़की की मां दौड़कर घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई।
पीड़ित लड़की की मां ने इस घटना की शिकायत नारपोली पुलिस स्टेशन में की। नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इमरान इब्राहिम शेख (38) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 11 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विष्णु आव्हाड कर रहे हैं।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...