हैडलाइन

दिल्ली : पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, दाहिने हाथ पर गुदा है 'अरविंद'

दिल्ली : दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसको पत्थरों से कुचल-कुचल कर बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि अभी तक उस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन उसके एक हाथ पर अरविंद नाम गुदा हुआ है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी तक कातिल का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है.
हत्या की यह वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 29 थाना क्षेत्र की है. जहां मंगलवार की दोपहर एक राहगीर ने पुलिस को एक स्थान पर शव पड़े होने की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और खून से सनी लाश को बरामद कर लिया. पुलिस ने लाश की जांच पड़ताल की. मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई. हालांकि लाश के दाहिने हाथ पर अरविंद नाम गुदा हुआ पाया गया.
मृतक की उम्र 24 वर्ष से 30 वर्ष तक के बीच बताई जा रही है. उसकी हत्या पत्थरों से हमलाकर की गई है. उसे पत्थर से कुचला गया है. पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये कत्ल क्यों किया गया और कातिल कौन है. इसकी शिनाख्त क्यों नहीं हो पा रही है. अब पुलिस कातिल को तलाश करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
एसीपी (क्राइम) प्रीतपाल सिंह की मानें तो इस मामले की जांच सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन के साथ-साथ क्राइम ब्रांच को भी सौंपी गई है. और जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल आरोपी सलाखों के पीछे होंगे. हालांकि हत्या कब किन हालातों में अंजाम दी गई, इसका खुलासा होना अभी बाकी है.


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...