हैडलाइन

सप्तऋषि क्षेत्र में 45 वर्षीय मकान मालिक ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

नगर कोतवाली के सप्तऋषि क्षेत्र में एक 45 वर्षीय मकान मालिक ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  आरोपी बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है।
पुलिस के मुताबिक सप्तऋषि क्षेत्र निवासी एक पिता ने शिकायत देकर आरोप लगाया उसके मकान मालिक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा शनिवार को हुआ था। जब बच्ची के गुमसुम रहने पर बच्ची के पिता ने उससे कारण पूछा था।
पिता के सामने बच्ची रोने लगी और उसने बताया कि पिता और माता की गैर मौजूदगी में मकान मालिक मुनीश्वर दास उसके साथ दुष्कर्म करता है। परिवार वालों ने शनिवार की देर रात पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुनीश्वर दास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा रही है। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...