हैडलाइन

केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर जरूरतमंदों को बांटा जा रहा है 'मोदी थाली' भोजन 

केंद्र सरकार के सात साल' पूरे होने पर भाजपा नेता शुभ्रांशु दीक्षित ने जरूरतमंदों को बांटा जा रहा है 'मोदी थाली' भोजन 


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सात साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश एवं मुंबई के अनेक भागों में कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में घाटकोपर पश्चिम में असल्फा मेट्रो स्टेशन के नीचे मोदी थाली के साथ मिष्ठान्न वितरण किया गया. भाजपा उत्तर मध्य जिला उपाध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित के नेतृत्व में कोरोना और लॉकडाउन के कारण समाज के जरूरतमंदों को रोजाना दोपहर में मोदी थाली वितरित किया जाएगा।

25 मई से शुरू हुए इस अभियान को भाजपा के सात साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगे लॉकडाउन रहने तक जारी रखा जाएगा। 

साई श्रद्धा प्रतिष्ठान व भाजपा के संयुक्त संयोजन में आयोजित  इस योजना में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक लगभग 250 लोगों को रोजाना मोदी थाली के साथ राशन किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा महासचिव संजय उपाध्याय, नगरसेवक हरीश भांदीर्गे, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश शेट्टी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगलीऔर शुभ्रांशु दीक्षित के साथ कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. आयोजन के दौरान मोदी सरकार के सात साल की उपलब्धियों को भी जनता को बताया गया।

इस अवसर पर संजय उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी सेवा के रूप में समाज के बीच जा रही है। इस उपक्रम के तहत हम भोजन वितरण, मेडिकल कैम्प, मास्क, राशन किट जैसे उपयोगी सामान वितरित किए जा रहे हैं.


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...