हैडलाइन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बलात्कार और हत्या का सनसनीखेज मामला

यूपीः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बलात्कार और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पहले एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसका चेहरा कुचल कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. महिला की लाश हाइवे के किनारे से बरामद हुई है.

रेप और हत्या की यह वारदात मेरठ के दौराला इलाके की है. दरअसल, बुधवार की सुबह लोगों ने वहां हाइवे के किनारे एक महिला की अर्धनग्न लाश पड़ी देखी. फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू की.

पुलिस ने पाया कि महिला का कत्ल ईंट से चेहरा कुचलकर किया गया है. उसकी लाश को पंचनामे की कार्रवाई के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दिया. पुलिस को शक है कि महिला से बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है. महिला की शिनाख्त कर ली गई है. महिला दलित समुदाय से ताल्लुक रखती है.

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दौराला की रहने वाली उक्त दलित महिला सोमवार शाम करीब तीन बजे लकड़ी एकत्र करने के लिए घर से निकली थी. लेकिन वो लौटकर वापस घर नहीं पहुंची. सुबह कस्बे के पास हरिद्वार-दिल्ली हाइवे के किनारे उसका अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला.

मृतका का चेहरा ईंट से बुरी तरह कुचला गया था. वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों सड़क पर प्रदर्शन किया. जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस का विरोध करने लगे. बहुत समझाने के बाद ग्राणीणों सड़क से हटने के लिए तैयार हुए. इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल जांच पड़ताल की. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द ही इस मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...