हैडलाइन

फिनाले से पहले दीपिका कक्कड़ का खुलासा, इस कंटेस्टेंट को नहीं करती हैं पसंद

नई दिल्ली : कलर्स का पसंदीदा रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 12 जैसे-जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है कंटेस्टेंट का असली चेहरा सबके सामने आ रहा है. फायर स्टेशन टास्क के बाद गुरुवार को RJ मलिष्का घर आईं और शो में एक रेडियो एफएम का सेट अप किया गया. मलिष्का के प्रोग्राम में दीपिका कक्कड़ और रोमिल चौधरी गेस्ट बनकर आए. इस गेम टास्क के दौरान दीपिका ने रिवील किया कि वो रोमिल चौधरी को पसंद नहीं करती हैं. 

मलिष्का अपने चैट शो के दौरान दीपिका से सवाल करती हैं कि अगर घर में श्रीसंत नहीं होते तो क्या आपके और रोमिल के रिलेशन अच्छे होते? इसके जवाब में दीपिका ने बिना देर किए कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं. मैं इनसे नफरत करती हूं.' वहीं शो के दौरान रोमिल कहते हैं कि दीपिका भाई-बहन कार्ड खेल रही हैं. ये दीपिका की स्मार्ट स्ट्रैटजी है. दीपिका ने भी रोमिल पर आरोप लगाते हुए कहा के वे मतलबी हैं और जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. 

सुरभि राणा ने जीता टिकट टू फिनाले 

बता दें कि फायर स्टेशन टास्क में सुरभि राणा टिकट टू फिनाले जीतकर पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं. बाकी बचे 6 कंटेस्टेंट सोमी खान, श्रीसंत, रोमिल चौधरी, करणवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और दीपक ठाकुर नॉमिनेट हो गए हैं. खबर है कि वीकेंड के वार में डबल एविक्शन होने वाला है. फिनाले से पहले शो में कई रोचक मोड़ फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. 



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...