हैडलाइन

महाराष्ट्र में ऐंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ का प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त

मुंबई, महाराष्ट्र में ऐंटी नारकोटिक्स सेल ने न्यू ईयर से पहले मुंबई में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक हजार करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया है। मुंबई शहर के वकोला इलाके में नारकोटिक्स विभाग और मुंबई पुलिस के एक जॉइंट ऑपरेशन में करीब 100 किलोग्राम प्रतिबंधित फेंटनाइल ड्रग्स जब्त किए गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए नशे के सामान को विदेश में भेजने के लिए यहां पर इकट्ठा किया गया था। इस कार्रवाई के बाद ऐंटी नारकोटिक्स सेल के एक अधिकारी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को एक मुखबिर के जरिए ड्रग्स की मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इस सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने वकोला इलाके में इस रैकिट के सदस्यों को पकड़ने की प्लानिंग की। 

विदेशों में सप्लाइ की थी तैयारी 

ऐंटी नारकोटिक्स सेल के डीसीपी शिवदीप लांडे के मुताबिक, यहां पर सलीम इस्माइल ढाला, चंद्रमणि तिवारी, संदीप तिवारी और घनश्याम रामराज सरोज नाम के चार लोगों को एक हजार करोड़ की प्रतिबंधित फेंटनाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। डीसीपी ने बताया कि जब्त ड्रग्स को विदेशों खासकर मैक्सिको के कुछ इलाकों में सप्लाइ कराने की तैयारी थी, लेकिन सूचना मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों ने इसे जब्त कर लिया। 

अभियुक्तों के पास नई कार बरामद 

ऐंटी नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों के मुताबिक, ड्रग्स के साथ गिरफ्तार सलीम इस्माइल ढाला एक वाहन चालक है और गांजा तस्करी के जुर्म में उसे साल 2013 में भी हिरासत में लिया गया था। वहीं संदीप तिवारी यहां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान इन सभी लोगों के पास से एक नई कार और कुछ अन्य सामान बरामद किए गए हैं। 

बेहद घातक है फेंटनाइल का सेवन 

अधिकारियों के मुताबिक, जिस कार को अभियुक्तों के साथ पकड़ा गया है इसी में करीब 100 किलोग्राम ड्रग्स को किसी ठिकाने पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही थी। जिस फेंटनाइल को सेल के अधिकारियों ने जब्त किया है, वह एक प्रतिबंधित दवा के रूप में जानी जाती है। कई जगह फेंटनाइल का अवैध निर्माण कर इसे ड्रग्स के रूप में बेचा जाता है। यही नहीं हर साल अमेरिका में हजारों लोग इसके ओवरडोज के कारण अपनी जान भी गंवा देते हैं।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...