हैडलाइन

राइड के लिए निकले राइडर की दुर्घटना

राइड के लिए निकले राइडर की दुर्घटना

मुंबई। राइड के लिए निकले एक राइडर को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारने का मामला पनवेल से सामने आया है. फिलहाल उक्त राइडर का इलाज जारी है. पनवेल पुलिस ने अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है.गौरतलब है की पनवेल-खोपोली रोड पर पतला रास्ता होने के बावजूद बडे- बडे वाहनों के चालक रफ्तार पर लगाम ना लगाने के कारण आये दिन अनेको वाहनों की दुर्घटना होती रहती है. हालांकि इस मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस कम दिखाई देने के कारण आये दिन अनेको लोगो को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. जिसके कारण उक्त मार्ग पर सुबह एंव शाम पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मुंबई के चेंबूर में रहनेवाले हितेंद्र सिंग को राइडिंग का शौक होने के कारण रविवार की सुबह अपनी गाड़ी हार्ली डेविडसन से राइडिंग के लिए पनवेल की तरफ निकले थे. इस दौरान जब वह पनवेल खोपोली रोड के बारवई गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. जिसके कारण उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में सिंग बेहोश हो गए. जिसके बाद उन्हें पनवेल के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया जंहा उनका इलाज जारी है. इस मामले में पनवेल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...