हैडलाइन

कपड़े उतारकर पैसे लूटता था किन्नर, रेलवे चाहती है शिकायत दर्ज हो

मुंबई : कुछ दिनों पहले एक लंबी दूरी की ट्रेन में एक किन्नर द्वारा कपड़े उतारकर यात्रियों से मारपीट करने और पैसे लूटने का मामला सामने आया था। इस घटना का विडियो वायरल हो गया था। अब मध्य रेलवे ने उन पीड़ित यात्रियों से किन्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की है, ताकि आरोपी को कठोर सजा दिलाई जा सके। ये वारदात लंबी दूरी की ट्रेन के सामान्य कोच में हुई थी।

विडियो में दिखाई दे रहा है कि एक किन्नर कपड़े उतारकर यात्रियों से मारपीट कर रहा है और उनसे पैसे मांग रहा है। इस किन्नर की पहचान सोनाली टीना (२५) के रूप में हुई है। इस घटना का विडियो वहीं बैठे एक यात्री ने रेकॉर्ड कर लिया था। बताया जा रहा है कि सोनाली टीना नाम का ये किन्नर कल्याण के सूचक नाका इलाके में रहता है। सोनाली को पहले भी आरपीएफ ने अलग-अलग मामलों ने गिरफ्तार किया था, लेकिन कोई आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण वह कुछ ही दिनों में रिहा हो जाता था।

आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि २०१७ से २०१८ तक सोनाली को कुल ६ बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सचिन भालोदे के अनुसार, 'हम पीड़ित यात्रियों या घटना के चश्मदीद से अपील करते हैं कि कोई आकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराए, ताकि आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो सके।'

रेलवे ऐक्टिविस्ट सुभाष गुप्ता ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में ऐसी घटनाएं होती हैं। खासतौर से उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाया जाता है। इस तरह के विडियो में आरोपी ने बच्चों और महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर यात्रियों को डराया है। ये शर्मनाक है। आरपीएफ और जीआरपी को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। 



Most Popular News of this Week

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...