अधिक मुनाफे का लालच देकर रिलायंस के मैनेजर के साथ 84 लाख की ठगी,
मोतीलाल ओसवाल कंपनी के नाम से किये ठगी
नवी मुंबई। नामी मोतीलाल ओसवाल के नाम से फर्जी एप्लिकेशन बनाकर निवेश करने पर अधिक मुनाफे का लालच देकर रिलायंस कंपनी के मैनेजर के साथ 84 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि जब उक्त कर्मी ने मोतीलाल ओसवाल के मुंबई कार्यालय के जाकर जांच किये तो पूरी हकीकत सामने आई. जिसके बाद संबंधित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुवे पुलिस हर स्तर से प्रयास कर रही है. हालांकि अब नामी कंपनी के नाम पर फर्जी एप्प बनाकर ठगी किये जाने से नागरिको का भरोसा अब समाप्त होने के कगार पर है. प्राप्त जानकारी अनुसार जुइनगर के रहनेवाले नागेश को अगस्त में एक महिला ने व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेज बताई थी कि वह मोतीलाल ओसवाल स्टॉक में निवेश कर ट्रेडिंग करने पर अधिक फायदा होता है. अगर वे भी निवेश करेंगे तो उन्हें भी अधिक मुनाफा होगा.इस दौरान ठगबाज महिला ने 600 प्रतिसद रिटर्न का लालच दि. हालांकि मोतीलाल ओसवाल नामी होने के कारण उन्होंने भरोसा कर महिला द्वारा बताए गए एप्प डाउनलोड कर पूरी जानकारी सांझा किये. इसके बाद महिला द्वारा दिये गए निर्देश अनुसार उन्होंने कुल 83 लाख 78 हजार रुपये निवेश कर दिए. लेकिन जब वे अपना पैसा निकालना चाहे तो उनसे और पैसो की मांग की गई. जिसके कारण उन्हें संदेह होने पर मोतीलाल ओसवाल कंपनी के परेल कार्यालय में जाकर जांच किये तो पूरी हकीकत सामने आई।