हैडलाइन

शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार

शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार


पनवेल। पिछले कई महीनो से पनवेल इलाके में महिलाओं के साथ प्रताड़ना और बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. इसी में अब दबाव बनाकर शादी का झांसा देने के बाद 41 वर्षीय महिला को नशीली दवा देकर चार पहिया वाहन एंव  शिरढोन के एक लॉज में शारीरिक संबंध बनाने का का मामला सामने आया है. इस संबंध में पनवेल शहर पुलिस ने आरोपी सुनील भोईर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

         प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2020 में आरोपी सुनील भोईर और पीड़िता की जान-पहचान एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हुई थी.  इसके बाद उनकी बात होने लगी.  इसी बीच सुनील ने पीड़िता को शादी का ऑफर दिया. हालांकि कुछ दिन बाद सुनील ने पीड़िता को मिलने के बहाने कार में बैठाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया.  इस दौरान जब पीडाता ने उसका विरोध किया तो आरोपी भोईर ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया. साथ ही उसने सरबत में पीड़िता को नशे का दवा देने का पीड़िता ने शिकायत में कहा है. इसके बाद शिरढोन के क्रांतिवीर लॉज में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. हालांकि जब पीड़िता ने उससे शादी करने के बारे में पूछा तो उसने कई कारण बताकर तालमेल कर संपर्क बंद कर दिया. जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।


Most Popular News of this Week