हैडलाइन

महिला ने छेड़खानी करने पर आरोपी बिजनेसमैन को दो बार मना किया पर वह नहीं माना

मुंबई, दिल्‍ली से मुंबई जा रहे विस्‍तारा एयरलाइंस के विमान में बगल की सीट पर बैठी 41 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 65 साल के एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार की है। सहार पुलिस को दिए गए अपने बयान में महिला ने कहा है कि दिल्‍ली के बिजनसमैन अनिल कुमार मूलचंदानी ने उड़ान के दौरान कई बार उसे गलत नीयत से छुआ। इस पर उसने एयरलाइन क्रू से शिकायत की, जिन्‍होंने अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाई। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को आईपीसी के सेक्‍शन 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का कहना है कि उसने छेड़छाड़ करने का प्रयास करने पर मूलचंदानी को दो बार मना किया पर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उधर, विस्‍तारा एयरलाइंस के प्रवक्‍ता का कहना है कि इस मामले में जांच अधिकारियों को हम अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।  



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...