हैडलाइन

अपहरण के बाद RTI कार्यकर्ता की हत्या, जंगल में मिली लाश

महाराष्ट्रः महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक आरटीआई कार्यकर्ता को अगवा करने के बाद मौत के घाट उतार दिया गया. उसका शव हाइवे के किनारे से बरामद हुआ. कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है. अब पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

मामला पुणे के शिवणे इलाके का है. दरअसल, मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुलशी तहसील के पिरंगुट-लवासा हाइवे पर एक शख्स की लाश पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची. पुलिस ने सड़क के किनारे जंगल से शव कब्जे में ले लिया. लाश की शिनाख्त की तो पता चला कि मरने वाला 32 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता विनायक सुधाकर शिरसाट था.

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उसके कपड़ों और मोबाइल फोन से की. पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद विनायक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को शक है कि उसकी हत्या बड़ी बेरहमी के साथ की गई. पुलिस ने बताया कि विनायक को 8 दिन पहले अगवा किया गया था.

शिरसाट के अपहरण की शिकायत उनके भाई किशोर ने जिले के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक उसकी लाश बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी. पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धों को तेलंगाना से हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि उनकी हत्या अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने पर की गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...