हैडलाइन

मुंबई एयरपोर्ट पर एक बच्चे की जैकेट व जूते से 3 करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपये का सोना जब्त

मुंबई : एयर इंटेलिजेंस यूनिट ( एआईयू ) ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक बच्चे की जैकेट व जूते से 3 करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपये का सोना जब्त किया है। एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की सख्ती के बाद तस्कर भी सोने की तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार बच्चे के जरिए तस्करी को अंजाम देने का मामला सामने आया है। एआईयू ने तस्करी के मामले में श्रीलंका की दो औरतों को गिरफ्तार किया है। मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर वी.रामा मैथ्यू के अनुसार, नाजरीन मोहम्मद रफी, फातिमा रिकाजा मोहम्मद एक छोटे बच्चे के साथ जेट एयरवेज की विमान संख्या 9 डब्ल्यू-007 से सिंगापुर से मुंबई पहुंची थीं। लगातार हवाई यात्रा करने की वजह से दोनों विदेशी महिलाओं का नाम पहले से ही कस्टम विभाग की सूची में था। विमान के मुंबई में लैंड करने के बाद सूचना के आधार पर तीनों को हिरासत में ले लिया गया। जांच में अधिकारियों को 100 ग्राम वजन वाले सोने के 108 बिस्कुट मिले हैं।
उन्होंने बताया कि कस्टम विभाग की नजरों से बचने के लिए महिलाओं ने बच्चे के जैकेट व जूते में सोने को सील कर रखा था। मैथ्यू के मुताबिक, बच्चे के जैकेट व जूते में कुल 1 किलो 816 ग्राम सोना छुपा हुआ था। इसका बाजार में मूल्य 3 करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपये आंका गया है।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...