हैडलाइन

दिल्ली जाने के लिए लड़की को दी कार में लिफ्ट, फिर युवकों ने किया गैंगरेप

गुरुग्रामः  साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश एमजी रोड इलाके से युवती को लिफ्ट देकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. दरअसल पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि बुधवार को वो एमजी रोड पर दिल्ली जाने के लिए गाड़ी का इंतज़ार कर रही थी. तभी कार सवार तीन युवक वहां आए और उसे दिल्ली छोड़ने की बात कही. इन युवकों ने सिटी के वजीराबाद इलाके में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बहरहाल, युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी प्रदीप, शाम और मोहनलाल को गुरुवार को वजीराबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस के मुताबिक प्रदीप और शाम ने युवती के साथ गैंगरेप किया जबकि मोहनलाल के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है. दो आरोपी भिवानी जबकि एक जींद का रहने वाला है. तीनों युवक गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है. एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 354B, 376D, 506 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साइबर सिटी में बढ़ते दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.



Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...