हैडलाइन

फिल्म अभिनेत्री का आरोप, डिलीवरी बॉय ने मेरा नंबर एडल्ट ग्रुप में डाला

निर्देशक मणिरत्नम की साल 1990 में आई फिल्म 'अंजलि' में बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री गायत्री साई ने एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के खिलाफ कई एडल्ट व्हाट्सएप ग्रुप में उनका नंबर साझा करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की है। अभिनेत्री ने 26 फरवरी को ट्वीट किया, 'डॉमिनोज के डिलीवरी ब्वॉय ने नशे की हालत में चेन्नई स्थित मेरे घर पर 9 फरवरी को पिज्जा दिया था और उसने मेरा नंबर एडल्ट ग्रुप में साझा कर दिया और इस मामले में मेरी शिकायत अभी तक लंबित है, क्योंकि अभी तक आपके कार्यालय द्वारा मुझसे इस बारे में बात किए जाना बाकी है। मेरे पास कई कॉल्स और व्हाट्सएप हैं, जिसे उसने शेयर किया है।' गुरुवार को गायत्री को यह सूचना दी गई कि चेन्नई पुलिस के एडीजीपी ने इस मामले को तेनमपेट के सभी महिला थाने में स्थानांतरित कर दिया है। अभिनेत्री ने मामले में पुलिस से मदद की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि आरोपी शख्स उनका नंबर हर जगह फैला रहा है उस यकी न हो तो नीचे दिए स्क्रीन शॉट  देख लें।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...