हैडलाइन

दिल्ली : ताहिर हुसैन के तीन और करीबी गिरफ्तार

दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले की क्राइम ब्रांच ने इरशाद, आबिद और शाहदाब को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी मुस्तफाबाद के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए ये तीनों लोग 24 फरवरी को IB ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड के दौरान 'आप' के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के साथ थे और उनके बहुत करीबी बताए जाते हैं। दिल्ली में बीते माह हुए दंगों के मामले में पुलिस ने ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को हिरासत में ले लिया है। ताहिर हुसैन आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा के हत्या मामले में आरोपी है। शाह आलम की  तलाश में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी। इससे पहले ताहिर हुसैन को गिरफ्तार करने वाली क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने करीब पांच घंटों तक ताहिर से पूछताछ की थी। पूछताछ में ताहिर से 20 सवाल किए गए थे। उससे पूछा गया था कि घटना के समय वह कहां था?, वीडियो में उसके साथ जो नजर आ रहे हैं, वो लोग कौन हैं? बिल्डिंग में मौजूद दंगाई क्या उसके जानकार हैं?, क्या वो उसके कहने और  उकसाने पर वहां पहुंचे थे?, फरार होने के बाद वह कहां कहां रहा?, पुलिस से छिपने में उसकी किस-किसने मदद की?, क्या इस दंगे को किसी साजिश के तहत अंजाम दिया गया था?, इस तरह के कई सवाल ताहिर के सामने दागे गए।  


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...